spot_img
Thursday, May 2, 2024
Homeझारखंडझारखंड में जल्द शुरु होने वाली है इन शहरों के बीच फ्लाइट...

झारखंड में जल्द शुरु होने वाली है इन शहरों के बीच फ्लाइट सेवा, डिटेल्स जानें

-

झारखंड से यात्रा करने वालों के लिए बड़ी खबर है. अब रांची से देवघर जाने वाले यात्रियों का इंतेजार खत्म होने वाला है. दरअसल, रांची से देवघर की फ्लाइट की शुरुआत अगले महिने से होने वाली है यानी 17 फरवरी से रांची से देवघर के बीच विमान सेवा शुरू हो जाएगी. एयरलाइंस व्दारा इस फ्लाइट के लिए किराया भी तय कर दिया गया है.

2,050 रुपये होगा किराया
इस फ्लाइट के लिए किराया तय कर दिया गया है.यात्रियों को रांची से देवघर की फ्लाइट के लिए 2,050 रु. किराया देना होगा. एयरलाइंस अधिकारियों के अनुसार, शुरुआती दौर में रांची से देवघर विमान यात्रा का किराया ₹2050 होगा।

सप्ताह में 3 दिन उपलब्ध होगी फ्लाइट
आपको बता दें कि ,इंडिगो एयरलाइंस कि यह सेवा सप्ताह में 3 दिन उपलब्ध होगी. यह रांची और देवघर के बीच सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को उड़ान भरेगी. यह फ्लाइट दोपहर 3 बजकर 20 मिनट (3:20) में रांची से उड़ान भरेगी और 4 बजकर 15 मिनट(4:15) में देवघर पहुंचेगी।

वैसे तो यह फ्लाइट सेवा 31 नवंबर 2022 से ही शुरू होनी थी, लेकिन बुकिंग नहीं होने के कारण सेवा शुरू करने में देर हुई. इस रांची-देवघर विमान सेवा शुरू होने के साथ रांची से देश के अन्य शहरों में शहरों के लिए गतिविधि बढ़ जाएगी .आने वाले दिनों में रांची से दरभंगा की नई सेवा भी शुरू होने वाली है, इसमें झारखंड और बिहार के 4 शहरों के बीच भी हवाई कनेक्टिविटी बनेगी.

Related articles

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" facebook="tagDiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" instagram="tagdiv" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ=="]
spot_img

Latest posts