spot_img
Saturday, April 27, 2024
Homeझारखंडरांची से जयपुर की सीधी फ्लाइट के लिए अब और दो महिने...

रांची से जयपुर की सीधी फ्लाइट के लिए अब और दो महिने करना होगा इंतेजार

-

झारखंड के रांची एयरपोर्ट से देश के कई जगहों के लिए सीधी विमान सेवा शुरु हो रही है. इसमें रांची से जयपुर की फ्लाइट भी शामिल है. दोनों ओर के यात्रियों के लिए अच्छी खबर है क्योंकि अब 2 घंटे से भी कम समय में रांची से जयपुर की दूरी तय की जा सकेगी. बता दें कि रांची से जयपुर के लिए सीधी विमान सेवा 30 मई से शुरू होने वाली है। हालांकि इस फ्लाइट को 27 मार्च से शुरू किया जाने वाला था, लेकिन अब यह दो महीने लेट हो गयी है।

तकनीकी कारणों से हो रही है देरी

बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची के निदेशक केएल अग्रवाल ने बताया कि -जयपुर के लिए विमान सेवा में दो महीने की देर के पीछे कारण तकनीकी समस्या है, जिसे जल्द ही ठीक किया जा रहा है। हमारे पास कई एयरक्राफ्ट ग्राउंड हैं। लोगों को जल्दी सुविधा मुहैया कराई जायेगी।

किराया

इस विमान सेवा के शुरु होने से रांची से जयपुर की यात्रा महज 1 घंटा 55 मिनट में पूरी की जा सकेगी. बताते चलें कि रांची से जयपुर विमान सेवा के लिए 5378 से 5786 रुपये तक टिकट का किराया होगा.

Related articles

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" facebook="tagDiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" instagram="tagdiv" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ=="]
spot_img

Latest posts