spot_img
Sunday, May 5, 2024
Homeझारखंडझारखंड में अगले 24 घंटे में बढ़ेगी गर्मी

झारखंड में अगले 24 घंटे में बढ़ेगी गर्मी

-

झारखंड में गर्मी ने दस्तक दे दी है. लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक अगले 24 घंटे में राज्य में तापमान और बढ़ने वाला है. मौसम विभाग रांची के अनुसार राज्य में अगले 24 घंटों के दौरान हवा के रुख में बदलाव देखने को मिलेगा। पश्चिम की गर्म और शुष्क हवा राज्य के विभिन्न हिस्सों में तापमान बढ़ाएगी।

राज्य में और बढ़ेगी गर्मी

मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने कहा कि झारखंड के मौसम में जल्द ही परिवर्तन देखने को मिलेगा, राज्य में और गर्मी बढ़ेगी। अभी साईक्लोनिक सर्कुलेशन होने के कारण हवा में आंशिक बदलाव हुए हैं। तापमान में कुछ कमी आयी है। लेकिन इसका प्रभाव अगले 24 घंटे में खत्म होते ही मौसम गर्म होने की संभावना है।

शहरों के तापमान

बता दें कि मौसम में इस तरह का परिवर्तन राज्य के कई हिस्से में देखने को मिला है। राजधानी में अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकतम में एक डिग्री और न्यूनतम करीब दो डिग्री नीचे आ गया। वहीं जमशेदपुर और मेदिनीनगर समेत अन्य शहरों के तापमान में भी कमी आयी है। जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 34.0 और मेदिनीनगर का 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेकिन अगले 24 घंटों में तापमान बढ़ने के आसार जताए गए हैं।

Related articles

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" facebook="tagDiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" instagram="tagdiv" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ=="]
spot_img

Latest posts