spot_img
Wednesday, May 1, 2024
Homeझारखंडझारखंड में 30 और 31 मई को आंधी के साथ होगी भारी...

झारखंड में 30 और 31 मई को आंधी के साथ होगी भारी बारिश, येलो अलर्ट जारी।

-

  1. झारखंड में पिछले 2 दिनों से अच्छी खासी बारिश के कारण मौसम सुहाना हो गया है, लेकिन एक बार फिर से अधिकतम तापमान बढ़ने की वजह से लोगों को गर्मी परेशान करने वाली है। मौसम केंद्र के मुताबिक 29 मई से अधिकतम तापमान में 3-4 डिग्री की बढ़ोतरी देखी जा सकेगी। हालांकि शाम के समय कहीं-कहीं हल्के बादल और हल्की बारिश के भी अनुमान हैं, लेकिन अधिकतम तापमान में कोई खास गिरावट नजर नहीं आएगी।

रांची मौसम केंद्र के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि 29 मई से झारखंड में 3-4 डिग्री तक अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। बारिश की वजह से फिलहाल तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट आई थी। पर एक बार फिर से गर्मी के कारण लोगों को थोड़ा डिस्कंफर्ट महसूस हो सकता है। दोपहर में 12:00 से 3:00 बजे तक कोशिश करें घर से बाहर ना निकले क्योंकि इस समय हीटवेव चलने के आसार हैं।

कैसा रहेगा मौसम

मौसम केंद्र के मुताबिक 29 मई को झारखंड के लगभग सारे जिले में 40 के आसपास अधिकतम तापमान रहने की संभावना है। वहीं, शाम के वक्त झारखंड के पूर्वी व दक्षिणी जिले जैसे साहिबगंज दुमका देवघर, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला, खूंटी व रांची में बारिश के साथ वज्रपात की आशंका है। इसलिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। यानी लोगों को वज्रपात से काफी सचेत रहने की जरूरत है।

अधिकतम तापमान में बदलाव की संभावना नहीं

वही, 30-31 मई को झारखंड के पूर्वी और दक्षिण जिले जैसे खूंटी, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा ,सरायकेला खरसावां, गिरिडीह, धनबाद, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, साहिबगंज, गोड्डा, धनबाद में हल्की बारिश देखी जा सकती है। लेकिन यह बारिश को बहुत हल्की होगी और इससे अधिकतम तापमान में कोई खासा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।

कितना रहा अधिकतम

वही 28 मई के अधिकतम तापमान की बात करें तो, बोकारो 36.2 डिग्री, देवघर 37.1 डिग्री, गढ़वा 39.9 डिग्री, गिरिडीह 36 डिग्री, गोड्डा 37.1 डिग्री, गुमला 38.3 डिग्री, हजारीबाग 35.5 डिग्री, लातेहार 37.3 डिग्री, पाकुड़ 34.8 डिग्री, रामगढ़ 37.2 डिग्री, साहिबगंज 35.6 डिग्री, सिमडेगा 37.5 डिग्री, पश्चिम सिंहभूम 36.9 डिग्री, जमशेदपुर 38.4 डिग्री, डालटेनगंज 40.6 डिग्री व रांची 36.2 डिग्री रहा।

Related articles

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" facebook="tagDiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" instagram="tagdiv" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ=="]
spot_img

Latest posts