spot_img
Friday, May 3, 2024
Homeझारखंडपद्मश्री सम्मान पाने वालों में इस वर्ष झारखंड भी शामिल, इस शख्स...

पद्मश्री सम्मान पाने वालों में इस वर्ष झारखंड भी शामिल, इस शख्स को मिला पद्मश्री सम्मान, जानें

-

भारत सरकार द्वारा इस वर्ष देश के सर्वोच्च सम्मान यानी पद्म पुरस्कार पाने वाले लोगों के नामों का ऐलान कर दिया गया है. बता दें कि इस वर्ष भारत सरकार व्दारा 6 पद्म विभूषण, 9 पद्म भूषण और 91 पद्मश्री पुरस्कार दिये जाएंगे. इस वर्ष पद्म श्री सम्मान पाने वालों की सूची में झारखंड भी शामिल है. झारखंड के डॉ. जानुम सिंह सोय को यह सम्मान दिया जा रहा है.

शिक्षा और साहित्य के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान
झारखंड के डॉ जानुम सिंह सोय को शिक्षा और साहित्य के क्षेत्र में उनके बेमिसाल योगदान के लिए पद्मश्री का सम्मान दिया जा रहा है. आपको बता दें कि डॉ सोय पिछले 40 वर्षों से झारखंड की हो-भाषा के विकास और संरक्षण के लिए कार्य कर रहे हैं. डॉ सोय ने हो जनजाति की संस्कृति और जीवनशैली पर अब तक 6 पुस्तकें लिखी हैं. हो भाषा पर उनकी चार कविता संग्रह और एक उपन्यास भी प्रकाशित हो चुके हैं। अब भी उनके कई कविता संग्रह प्रकाशित होने की प्रक्रिया में है.

डॉ सोय का हो प्रेम

डॉ जानुम सिंह सोय कोल्हान यूनिवर्सिटी से रिटायर हैं। डॉ सोय बताते हैं कि- ” हो भाषा और आदिवासियों की परंपरा को लेकर मेरी रुचि बचपन से ही रही है। हिंदी का स्टूडेंट रहने के बाद भी छात्र जीवन से ही हो-भाषा में लेखन करने लगा। और यह सिलसिला अब भी जारी है। ” बताते चलें कि डा. सोय कोल्हान यूनिवर्सिटी से सेवानिवृत होने के बाद से ही हो भाषा को पीजी के औपचारिक पाठ्यक्रम में शामिल करने में लगे रहे.

इन सम्मान पाने वालों की सूची में बिहार के भी तीन लोग शामिल हैं. ‘सुपर 30’ के संचालक और गणितज्ञ आनंद कुमार को भी पद्मश्री सम्मान दिया जा रहा है.

Related articles

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" facebook="tagDiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" instagram="tagdiv" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ=="]
spot_img

Latest posts