spot_img
Wednesday, May 1, 2024
Homeझारखंडउड़ती फ्लाइट में सिगरेट पीती पकड़ी गई झारखंडी लड़की, फिर शाहरुख खान...

उड़ती फ्लाइट में सिगरेट पीती पकड़ी गई झारखंडी लड़की, फिर शाहरुख खान का नाम लेकर सबको चौकया!

-

रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट में गुरुवार की शाम एक अजीबोगरीब मामला सामने आया। इंडिगो एयरलाइंस की उड़ती फ्लाइट में एक लड़की सिगरेट पीते पाई गयी. बता दें कि विमान मुंबई से रांची आ रही थी. पकड़े जाने पर लड़की ने जो तर्क दिया उसे सुन पुलिस और कैबिन क्रू हैरान रह गया.लड़की ने कहा कि वो शाहरुख खान से मिलकर आ रही है. लड़की को शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक लड़की का नाम ऐश्वर्या राय है वह झारखंड के जमशेदपुर की रहने वाली है। वह टॉयलेट में माचिस की तीली से सिगरेट जलाकर पी रही थी। इस दौरान वीडियो भी बना रही थी। वहीं, हवा में उड़ते विमान में धुएं की महक से विमान में उच्च तकनीक के लगे सेंसर से रेड लाइट जलने लगी। विमान के चालक और क्रू मेंबरों में अफरा-तफरी फैल गई। इसके बाद क्रू मेंबर विमान के टॉयलेट के पास पहुंचे लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था। विमान के दरवाजे को बाहर से भी खोलने का बटन रहता है। इसकी जानकारी क्रू मेंबरों को ही रहती है। क्रू मेंबर ने दरवाजा खोला तो लड़की ने हड़बड़ा कर सिगरेट और माचिस की तीली को कमोड में फेंकने वाली थी, इससे पहले क्रू मेंबर ने टिशू पेपर के के जरिये सिगरेट और माचिस की तिल्ली को लेकर सुरक्षित रख लिया।

ऐश्वर्या पर प्राथमिकी दर्ज की गई

बता दें कि विमान के रांची एयरपोर्ट पर लैंड करते ही इंडिगो एयरलाइंस रांची मैनेजर मोहित आहूजा को घटना की जानकारी दी गई। विमान के लैंड करते ही क्रू मेंबर ऐश्वर्या को लेकर एयरपोर्ट थाना ले गए और मामले की थाना प्रभारी आनंद प्रकाश सिंह को जानकारी दी। थाना में इंडिगो एयरलाइंस के रांची मैनेजर मोहित आहूजा के लिखित आवेदन पर ऐश्वर्या के विरुद्ध प्राथमिकी कराई।

शाहरुख खान से मिलने गई थी मुंबई

ऐश्वर्या से थाना में महिला पदाधिकारी ने पूछताछ की। पूछताछ में ऐश्वर्या ने बताया कि- वह मुंबई बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान से मिलने गई थी. ऐश्वर्या ने दावा किया है कि वह ब्लॉगर हैं और उसने शाहरुख खान की फिल्म पठान को लेकर एक ब्लॉग लिखा था। इसी सिलसिले में वह शाहरुख खान से मिलने के लिए मुंबई गई थी। और उससे मिलकर इंडिगो के फ्लाइट से रांची लौट रही थी।

सोशल मीडिया का क्रेज

ऐश्वर्या ने यह भी बताया कि माचिस और सिगरेट अपने साथ लेकर विमान में सवार हुई थी। टॉयलेट में जाकर सिगरेट पीकर वीडियो बना रही थी। वीडियो को वह इंस्टाग्राम में डालती और जितने लाइक मिलते उससे उसे पैसे और प्रसिद्धि मिलती।

एयरलाइन की कार्रवाई

बता दें कि विमान में माचिस लेकर जाना और सिगरेट पीना एयरलाइन के नियमें का खुला उल्लंघन है. अब एयरलाइन ऐश्वर्या को रेड कार्ड जारी कर प्रतिबंध लगाएगा। उसे भविष्य में किसी भी एयरलाइन से उसके इस तरह के व्यवहार के कारण विमान से यात्रा करने पर प्रतिबंध लगाया जाएगा।

Related articles

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" facebook="tagDiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" instagram="tagdiv" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ=="]
spot_img

Latest posts