spot_img
Thursday, May 2, 2024
Homeझारखंडझारखंड की प्रियंका जल्द ही MTV पर आएंगी नजर

झारखंड की प्रियंका जल्द ही MTV पर आएंगी नजर

-

झारखंड प्रतिभावान युवाओं का प्रदेश है. यहां प्रतिभा की कोई कमी नहीं है. यहां के युवा हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं. खेल जगत में यहां के खिलाड़ियों का तो परचम लहरा ही रहा है. अब फैशन इंडस्ट्री में भी झारखंड का नाम आगे बढ़ रहा है. दरअसल, आज हम बात कर रहे हैं धनबाद जिला की केंदुआ निवासी प्रियंका मिश्रा की जिन्होंने फैशन इंडस्ट्री में झारखंड का मान बढ़ाया है. प्रियंका एमटीवी में प्रसारित होने जा रहे फैशन रियल्टी शो का हिस्सा बनी. शो की शूटिंग पूरी करने के बाद प्रियंका धनबाद लौट आयी हैं।

झारखंड से इकलौती प्रतिभागी है प्रियंका
बता दें कि प्रियंका इस शो के लिए झारखंड से चयनित होने वाली इकलौती प्रतिभागी हैं, प्रियंका ने कई राज्यों के प्रतिभागियों को पीछे छोड़ शो में जगह बनाई। दैनिक जागरण से प्रियंका ने कहा- हमारे राज्य में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। यहां के युवाओं को अगर सही मौका मिले तो देश में झारखंड का नाम रौशन करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। प्रियंका ने बताया कि वह पूरा प्रयास करेंगी कि झारखंड की प्रतिभा की देश भर के लोग सराहना करें। अपनी तैयारियों को लेकर प्रियंका ने बताया कि फैशन डिजाइनर संदीप श्रीवास्तव के गाइडेंस में उन्होंने अपनी की तैयारी की और अपनी मेहनत और लगन के बल पर यह मुकाम हासिल कर पाईं हैं.

प्रियंका मिश्रा ने इस शो के बारे में बताया कि यह भारत का पहला फैशन रियाल्टी शो है, जिसे एमटीवी पर प्रसारित किया जा रहा है। बताते चलें कि शो के फैशन डायरेक्टर अभिषेक जायसवाल और प्रोजेक्ट हेड आकांक्षा गुप्ता हैं। शो के डायरेक्टर रजत सहगल ,विनायक शर्मा और गौतम सुखीजा हैं.

Related articles

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" facebook="tagDiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" instagram="tagdiv" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ=="]
spot_img

Latest posts