spot_img
Saturday, April 27, 2024
Homeझारखंडझारखंड की सृष्टि स्टार प्लस के इस सिरीयल में दिखा रही अपने...

झारखंड की सृष्टि स्टार प्लस के इस सिरीयल में दिखा रही अपने अभिनय का जादू

-

सौजन्य-ABNNEWS24

झारखंड के युवा अपने सपने को पूरा करने में अपनी जान लगा देते हैं. राज्य के युवा अपनी मेहनत और लगन से देश भर में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं. हर क्षेत्र में अपना लोहा मनवा रहे हैं. बता दें कि राजधानी रांची की सृष्टि सिंह अब स्टार प्लस तक पहुंच चुकी हैं. सृष्टि सिंह स्टार प्लस से प्रसारित चाशनी सीरियल में इन दिनों रोशनी के किरदार में नजर आ रही हैं. यह राज्य के लिए गर्व की बात है.

बचपन से था अभिनय का शौक

सृष्टि बचपन से ही अभिनय के क्षेत्र में जाना चाहती थी. मध्यमवर्गीय परिवार से संबंध रखने वाली सृष्टि सिंह ने अपने करियर की शुरुआत बतौर केबिन क्रू कतर एयरलाइंस से की लेकिन अभिनय में रूझान होने के कारण उन्होंने अपनी नौकरी छोड़ दी. नौकरी छोड़ने के बाद उन्होंने अभिनय को अपना करियर बनाने की ठानी। अंतत: उन्हें अथक परिश्रम व संघर्ष के बाद सफलता भी प्राप्त हुई है।

सृष्टि सिंह को अभिनय का गुण उनके पिता संजय सिंह से विरासत में प्राप्त हुआ है। संजय सिंह की भी अभिनय में रूचि रही है। बता दें कि उन्होंने नागपुरी फिल्म गुईया नं-1 में शानदार अभिनय भी किया है। वर्तमान में संजय सिंह आकाशवाणी राँची में कार्यरत हैं। सृष्टि सिंह ने एबीएन न्यूज24 से बातचीत में बताया कि उन्हें रांची और झारखंडवासियों का प्यार मिलता रहे, यही आशा है।

Related articles

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" facebook="tagDiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" instagram="tagdiv" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ=="]
spot_img

Latest posts