spot_img
Saturday, May 18, 2024
Homeझारखंडहजारीबाग से होकर चलेगी मधुपुर-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस,जानें टाइम टेबल

हजारीबाग से होकर चलेगी मधुपुर-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस,जानें टाइम टेबल

-

रांची से हजारीबाग के रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी है. अब इस रुट के लिए नई ट्रेन चलने वाली है. इसे लेकर हजारीबाग के विधायक मनीष जायसवाल ने एक ट्वीट भी किया है. ट्वीट कर उन्होंने कहा- यह एक सकारात्मक शुरुआत है और जल्द ही लंबी दूरी की ट्रेनें भी चलेगी।रांची-मधुपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस हजारीबाग से रांची की ओर दिन के 10:48 बजे और रांची से हजारीबाग पहुंचेगी शाम के 5:45 बजे। बता दें कि रांची-कोडरमा रेल लाइन वाया बरकाकाना-हजारीबाग पहली इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन चलेगी.


क्या है ट्रेन का समय सारणी

मधुपुर-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन -मधुपुर से सुबह 6:15 बजे रवाना होगी. यह ट्रेन महेशमुंडा ,न्यू गिरिडीह, जमुआ, धनवार, कोडरमा, बरही, कटकमसंडी, हजारीबाग, बरही, बरकाकाना, मेशरा होते हुए उसी दिन दोपहर 1:10 बजे रांची पहुंचेगी.

यही ट्रेन रांची से दोपहर 3:25 रवाना होगी और रात 10:15 मधुपुर पहुंचेगी. मधुपुर से रांची तक की यात्रा 6 घंटे 55 मिनट में तय की जाएगी. यह ट्रेन 15 स्टेशनों पर रुकेगी.

रांची रेल मंडल सीनियर डीसीएम निशांत कुमार News18 Local को बताया- यह ट्रेन जल्दी शुरू होने वाली है, इस रेल लाइन के निर्माण से पटना, दिल्ली व गया की दूरी कम हो गई है. इस लाइन पर ट्रेन चलने से कोडरमा, हजारीबाग सहित मधुपुर व बरकाकाना को रांची व पटना से बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी.

Related articles

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" facebook="tagDiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" instagram="tagdiv" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ=="]
spot_img

Latest posts