spot_img
Tuesday, April 30, 2024
Homeझारखंडमौसम विभाग: झारखंड के तापमान में बढ़ोतरी की संभावना!

मौसम विभाग: झारखंड के तापमान में बढ़ोतरी की संभावना!

-

झारखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। इधर पिछले कई दिनों से झारखंड के अगल-अलग जिलों में लगातार तेज आंधी के साथ बारिश देखने को मिल रही है। इस बारिश के बीच भी लोगों को गर्मी से कुछ खास राहत नहीं मिल रही है।

मौसम विभाग पूर्वानुमान लगा रही हैं की अगले 2-3 दिनों में तापमान में बढ़त देखने को मिल सकती है। आज तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। रांची की बात करे तो 31 मई से 3 जून के बीच अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक और न्यूनतम तापमान 25 से 26 डिग्री तक पहुंचने की संभावना की जा रही है।

मौसम केंद्र रांची के मुताबिक आज रांची, खूंटी, सरायकेला-खरसावां, गुमला सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, पाकुड़ और दुमका जिले के कुछ भागों में बारिश होगी। इस दौरान हल्के से मध्यम दर्जे की मेघगर्जन के साथ बारिश की संभावना की जा रही है। इसके अलावा वज्रपात की भी आशंका जताई गई है। वहीं, कुछ स्थानों पर 30-40 किमी की रफ्तार से हवाएं भी देखी जा सकती हैं।

Related articles

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" facebook="tagDiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" instagram="tagdiv" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ=="]
spot_img

Latest posts