spot_img
Thursday, May 2, 2024
Homeझारखंडझारखंड में अभी जारी रहेगा ठंड का प्रकोप, जानें कब तक मिल...

झारखंड में अभी जारी रहेगा ठंड का प्रकोप, जानें कब तक मिल सकती है राहत

-

झारखंड में मकर-संक्राति के बाद भी मौसम का मिजाज नहीं बदला. राज्य में अभी भी ठंड और कोहरे का कहर जारी है. आसमान में बादल छाए रहने के कारण, तापमान में गिरावट आयी इससे ठंड में भी इजाफा हुआ. रांची के मौसम केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार अभी 21 जनवरी तक मौसम इसी तरह बना रहेगा, इसके बाद ही ठंड से राहत मिलने की संभावना है.

कैसा है राज्य के मौसम का हाल
राज्य में लगभग सभी जिलों में तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की गई है. राजधानी रांची में 1.3 डिग्री सेल्सियस की तापमान में गिरावट हुई है। गिरिडीह में सबसे कम न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, रांची, बोकारो और खूंटी जिले में सुबह से कोहरा नजर आ रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार अभी मौसम का मिजाज कुछ दिनों तक ऐसा ही बना रहेगा। राज्य में धूप के दर्शन कुछ दिनों बाद ही अच्छे से हो सकते हैं. अब 22 जनवरी से मौसम शुष्क रहने की संभावना है .राज्य में अधिकतम तापमान में थोड़ी वृद्धि हो सकती है।

Related articles

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" facebook="tagDiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" instagram="tagdiv" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ=="]
spot_img

Latest posts