spot_img
Friday, May 10, 2024
Homeझारखंडगर्मी की छुट्टियों के लिए रांची से ये स्पेशल ट्रेन चला रहा...

गर्मी की छुट्टियों के लिए रांची से ये स्पेशल ट्रेन चला रहा है रेलवे !

-

गर्मी का सीजन चल रहा है और लगभग सारे स्कूलों में गर्मी की छुट्टी भी हो चुकी है. जिसका असर ट्रेनों में भी देखा जा रहा है.क्योंकि रेलवे का यह पीक सीज़न होता है और लोगों की आवाजाही भी काफी अधिक रहती है. इसलिए यात्रियों की सुविधा को देखते हुए हैदराबाद- रक्सौल- सिकंदराबाद स्पेशल (07051/07052 )को वाया रांची चलाने का निर्णय लिया गया है।

रांची रेलवे मंडल सीनियर डीसीएम निशांत कुमार ने बताया की यह नया मार्ग स्थानीय यात्रियों को विशेष रूप से लाभ पहुंचाएगा, चूंकि अब उन्हें अपनी यात्रा के लिए दूसरे ट्रेन के लिए बदलने की आवश्यकता नहीं होगी। यह बहुत समय और परेशानी बचाएगा और उन्हें सीधे गंतव्य स्थान तक जाने में मदद मिलेगी। इस ट्रेन की सुविधा लोगों को 16 मई से मिलेगी।

यदि आप इस ट्रेन का उपयोग करना चाहते हैं, तो आपको इसके संबंधित जनकारी और यात्रा शेड्यूल के बारे में आपके स्थानीय रेलवे अधिकारी से संपर्क करना चाहिए।

जानिए ट्रेन की समय सारणी

प्रस्थान, 21:05 बजे बलहारशाह आगमन 03:10 बजे इस ट्रेन (07051) का हैदराबाद प्रस्थान (शनिवार) 20 मई को 20:35 बजे सिकंदराबाद आगमन 20:55 बजे प्रस्थान 03:20 बजे, रायपुर आगमन 10:20 बजे प्रस्थान 10:30 बजे, राउरकेला आगमन 16:55 बजे प्रस्थान 17:00 बजे, हटिया आगमन 20:00 बजे प्रस्थान 20:05 बजे, रांची आगमन 20:20 बजे प्रस्थान 20:30 बजे, मूरी आगमन 21:40 बजे प्रस्थान 21:42 बजे, स्टील सिटी आगमन 22:45 बजे प्रस्थान 22:50 बजे, धनबाद आगमन 00:40 बजे प्रस्थान 00:45 बजे, जसीडीह आगमन 03:13 बजे प्रस्थान 03:15 बजे, दरभंगा आगमन 09:45 बजे प्रस्थान 09:50 बजे व रक्सौल आगमन (सोमवार) 13:30 बजे होगा.

08:30 बजे, दरभंगा आगमन 11:20 बजे प्रस्थान 11:25 बजे, जसीडीह आगमन 17:53 बजे प्रस्थान 17:55 बजे, धनबाद आगमन 21:25 बजे प्रस्थान 21:30 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 23:35 बजे प्रस्थान 23:40 बजे, मूरी आगमन 00:50 बजे प्रस्थान 00:52 बजे, रांची आगमन 02:10 बजे प्रस्थान 02:20 बजे, हटिया आगमन 02:35 बजे प्रस्थान 02:40 बजे, राउरकेला आगमन 05:55 बजे प्रस्थान 06:00 बजे, रायपुर आगमन 14:00 बजे प्रस्थान 14:10 बजे, आगमन 22:00 बजे प्रस्थान 22:10 बजे एवं सिकंदराबाद आगमन (गुरुवार) 04:50 बजे होगा. इन ट्रेनों में एसएलआर के 02 कोच, सामान्य श्रेणी के 02 कोच, द्वितीय श्रेणी स्लीपर क्लास के 12 कोच, वातानुकूलित 3-टियर के 05 कोच, वातानुकूलित 2- टियर कोच एवं वातानुकूलित प्रथम श्रेणी का 01 कोच, कुल 24 कोच होंगे।

Related articles

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" facebook="tagDiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" instagram="tagdiv" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ=="]
spot_img

Latest posts