spot_img
Sunday, May 12, 2024
Homeझारखंडगरीबों का राशन उठा रहे 3 सम्पन्न लोगों पर प्रशासन ने लगाया...

गरीबों का राशन उठा रहे 3 सम्पन्न लोगों पर प्रशासन ने लगाया 2 लाख 49 हज़ार का जुर्माना !

-

गरीबों को मिलने वाले राशन को सम्पन्न परिवार भी उठा रहे है, प्रशासन कई बार ऐसे लोगों से राशन कार्ड सरेंडर करने की अपील कर चुका है, लेकिन लोग मानने के लिए तैयार नहीं है, गरीबों का राशन लूटने वाले ऐसे ही लोगों हक़ के राशन को कुछ लोगों द्वारा लूटा जा रहा है ,ये पर रांची जिला प्रशासन ने कार्रवाई की है।

जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने ऐसे तीन राशन कार्डधारियों की पहचान की और उन तीन लोगों पर जुर्माना लगाया है, इन तीन राशन कार्डधारियों पर कुल 2 लाख 49 हजार 480 रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

इसके साथ ही प्रशासन ने उन्हें नोटिस भी थमा दिया है। नोटिस में उल्लिखित है कि यदि 6 दिनों के भीतर जुर्माना राशि जमा नहीं की जाती है, तो उनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज करायी जाएगी।

जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया की अहर्त्ता नहीं होने के बावजूद, इन लोगों ने राशन कार्ड बनाए रखे और राशन सामग्री को उठाव किया था, जो झारखंड लक्षित जन वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश-2022 के अध्याय-II की कंडिका 07 के विरुद्ध है। इसलिए इनपर कार्रवाई की गई है।

तीन राशन कार्डधारियों के नाम और राशन कार्ड संख्याएं निम्नलिखित हैं:

1. पंकज कुमार – राशन कार्ड संख्या: 202003865577
जुर्माना राशि: 97,428 रुपये

2. जयपाल नारायण – राशन कार्ड संख्या:202005694805
जुर्माना राशि: 54,624 रुपये

3. बिनय कुमार – राशन कार्ड संख्या: 202007018226
जुर्माना राशि: 97,428 रुपये

Related articles

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" facebook="tagDiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" instagram="tagdiv" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ=="]
spot_img

Latest posts