spot_img
Sunday, April 28, 2024
Homeझारखंडझारखंड पुलिस को लेकर राज्य सरकार ने की बड़ी घोषणा, अब मिलेंगी...

झारखंड पुलिस को लेकर राज्य सरकार ने की बड़ी घोषणा, अब मिलेंगी ये सुविधाएं

-

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को बोकारो में सेक्टर-12 स्थित जैप-4 मैदान में आयोजित पारण परेड समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित किया. अपने संबोधन में उन्होंने झारखंड पुलिस को एक बड़ी खुशखबरी दी. मुख्यमंत्री ने कहा- अगले 2 साल में राज्य के सभी मुख्यालय व पुलिस लाइन को अपग्रेड किया जाएगा। साथ ही अब पूरे राज्य के पुलिस विभाग का अपना स्वास्थ्य विभाग होगा.

झारखंड पुलिस को दी जाएंगी ये सुविधाएं
सभी मुख्यालय व पुलिस केंद्र परिसर में बैरक, पेयजल की व्यवस्था ,मैदान की स्थिति में सुधार समेत अत्याधुनिक सुविधाएं बहाल की जाएंगी. राज्य के सभी जैप मुख्यालय के साथ 24 जिले में बने पुलिस लाइन का जीर्णोद्धार दो साल में कराया जाएगा. पूरे राज्य के पुलिस विभाग का अपना स्वास्थ्य विभाग होगा, जहां पर हर पुलिसकर्मी अपना स्वास्थ्य जांच करा सकें और अपना बेहतर इलाज करा सके। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री को कई मांग पत्र भी मिले है, मुख्यमंत्री ने कहा, उनमें लिखी गईं मांगों को ध्यान में रखते हुए काम होंगे।

मुख्यमंत्री ने क्या कहा
उन्होंने कहा कि किसी कैंप की स्थिति संतोषजनक नहीं है। इसकी अधिकारिक जानकारी प्राप्त की जा रही है। पुलिस लाइन का जो एक मानक होना चाहिए, वह कहीं पर नहीं दिखता। उसके बाद भी पुलिस राज्य की सेवा में लगे रहते है। उन्हें बेहतर सुविधा मिले। इस दिशा में जल्द काम शुरू होगा। आने वाले दो वर्षा में राज्य के सभी 24 जिले के पुलिस लाइन की तस्वीर बदलेगी.

Related articles

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" facebook="tagDiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" instagram="tagdiv" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ=="]
spot_img

Latest posts