spot_img
Saturday, May 4, 2024
Homeझारखंडझारखंड के इन बच्चों ने रचा कीर्तिमान ,अब जाएंगे इसरो

झारखंड के इन बच्चों ने रचा कीर्तिमान ,अब जाएंगे इसरो

-

झारखंड के युवा अपनी प्रतिभा से प्रदेश का नाम तो रौशन कर ही रहे हैं इसमें अब बच्चे भी पीछे नहीं हैं. अब दिनोंदिन बच्चे भी अपनी प्रतिभा और मेहनत से देश में अपना परचम लहरा रहे हैं.इसी कड़ी में हम बात कर रहे हैं धनबाद की दो बच्चों की जिन्होंने अपनी कड़ी लगन से अपना इसरो तक जाने का रास्ता बना लिया है. बता दें सरस्वती विद्या मंदिर सिनीडीह की कक्षा 9वीं के छात्र ऐसिक चंद्र व छात्रा अर्श वत्स का चयन इसरो के युवा वैज्ञानिक कार्यक्रम 2023 के लिए हुआ है.

इस आधार पर हुआ चयन

लगातार न्यूज के मुताबिक इन दोनों बच्चों का चयन कक्षा 8वीं के रिजल्ट, विभिन्न स्तरों पर आयोजित विज्ञान प्रतियोगिताएं, नेशनल स्तर के ओलंपियाड व इसरो द्वारा आयोजित ऑनलाइन क्विज के आधार पर हुआ है. दोनों बच्चे 14 मई को नेशनल रिमोट साइंटिफिक सेंटर हैदराबाद जाएंगे जहां इन्हें 27 मई तक प्रशिक्षण दिया जाएगा.

स्कूल के प्राचार्य सुनील कुमार सिंह ने कहा कि प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती. यह उपलब्धि केवल विद्यालय के लिए ही नहीं, वरन पूरे झारखंड के लिए गौरव की बात है. उप प्राचार्य दुर्गेश नंदन सिन्हा, विज्ञान प्रमुख अरविंद कुमार व सचिव अमरकांत झा ने दोनों विद्यार्थियों के मंगलमय भविष्य की कामना की.

Related articles

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" facebook="tagDiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" instagram="tagdiv" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ=="]
spot_img

Latest posts