spot_img
Sunday, May 12, 2024
Homeझारखंडझारखंड की इन महिलाओं ने किया कमाल, राष्ट्रपति के हाथों मिला सम्मान,...

झारखंड की इन महिलाओं ने किया कमाल, राष्ट्रपति के हाथों मिला सम्मान, जानें

-

सौजन्य- दैनिक जागरण

झारखंड का लोग झारखंड का नाम हर क्षेत्र में रौशन कर रहे हैं. चाहे वो महिला हो या पुरुष. इसी कड़ी में झारखंड के कोडरमा जिले की दो महिलाओं ने महिला सशक्तिकरण का उदाहरण पेश किया है. अपने कामों से इन्होंने पूरे देश को प्रेरित किया है. बता दें कि कोडरमा की पार्वती देवी और पूजा देवी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों सम्मान दिया गया है. इस उपलब्धि पर उपायुक्त आदित्य रंजन ने कहा कि-यह कोडरमा जिला के लिए गौरवान्वित करने का पल है।

इस अभियान के तहत इन दोनों ने किया काम

मालूम हो कि एक वर्ष पूर्व कोडरमा के गांवों की महिलाओं ने गांव की बेहतरी के लिए अभियान चलाया था. उपायुक्त ने जिले की गांवों में व्यवस्था बेहतर करने के लिए हमार गांव, हमार जिम्मेदारी अभियान की शुरुआत की थी। जिसमें जल शक्ति अभियान के तहत कैच द रेन में जरगा पंचायत अंतर्गत कंझाटांड़ के पार्वती देवी एवं सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त ग्राम में मरकच्चो के आर्कोसा गांव की पूजा देवी को सम्मान मिला है. बता दें कि दोनों महिलाएं अपने-अपने गांव में अभियान की मुख्य प्रेरक थीं।

विज्ञान भवन में किया गया सम्‍म‍ानित

दिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कैच द रैन के लिए पार्वती देवी और जल शक्ति मंत्रालय के मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त ग्राम के लिए पूजा देवी को सम्मानित किया।

Related articles

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" facebook="tagDiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" instagram="tagdiv" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ=="]
spot_img

Latest posts