spot_img
Saturday, May 18, 2024
Homeझारखंडझारखंड के तीन कलाकारों को मिला सम्मान, राष्ट्रपति ने संगीत नाटक अकादमी...

झारखंड के तीन कलाकारों को मिला सम्मान, राष्ट्रपति ने संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से नवाजा

-

सौजन्य-दैनिक जागरण

झारखंड के तीन कलाकारों को गुरुवार को राष्ट्रपति के व्दारा उच्च सम्मान दिया गया. यह राज्य के लिए काफी गर्व की बात है. बता दें कि नई दिल्‍ली के विज्ञान भवन में गुरुवार को राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने झारखंड के तीन कलाकारों को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार प्रदान किया है.

पुरस्कार पाने वालों के नाम

बता दें कि राष्ट्रपति के हाथों से पुरस्कार पाने वालों में रांची के अजय मलकानी , बोकारो के चेतन जोशी और जादूगोड़ा के दुर्गा प्रसाद मुर्मू शामिल हैं. रांची के अजय मलकानी को नाटक के क्षेत्र में, बोकारो के चेतन जोशी को बांसुरी वादन व जादूगोड़ा के दुर्गा प्रसाद मुर्मू को संगीत व नाटक के क्षेत्र में योगदान के लिए प्रदान किया।

पहली बार झारखंड के शास्त्रीय कलाकार को मिला यह सम्मान

मालूम हो कि 22 साल में पहली बार झारखंड के किसी शास्त्रीय कलाकार को यह राष्ट्रीय पुरस्कार मिल रहा है। चेतन जोशी पिछले पैंतीस साल से भी अधिक वर्षों से भारत तथा भारत से बाहर अनगिनत कार्यक्रमों में अपना कला का प्रदर्शन कर चुके हैं। और चेतन ने एक ही बांसुरी में साढ़े तीन सप्तक बजाने की विशिष्ट पद्धति का विकास किया है।

हमारा नहीं ,झारखंड का सम्मान

दैनिक जागरण के मुताबिक जादूगोड़ा के 70 वर्षीय दुर्गा प्रसाद मुर्मू ने पुरस्कार प्राप्ति के बाद कहा कि -यह हमारा नहीं, झारखंड का सम्मान है। लोगों के स्नेह के कारण यह संभव हुआ है। झारखंड कला के क्षेत्र में काफी समृद्ध है। ऐसे राष्ट्रीय पुरस्कार से झारखंड की एक छवि देश दुनिया में बनेगी।

Related articles

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" facebook="tagDiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" instagram="tagdiv" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ=="]
spot_img

Latest posts