spot_img
Thursday, May 2, 2024
Homeखेलधोनी का नया लुक सोशल मीडिया में हुआ वायरल, देखकर चौंक गए...

धोनी का नया लुक सोशल मीडिया में हुआ वायरल, देखकर चौंक गए फैंस

-

धोनी के प्रसंशक उन्हें हर अंदाज में पसंद करते हैं, चाहे वो खेल के मैदान में हो या फार्मिंग करते हुए. दरअसल सोशल मीडिया में धोनी का नया लुक खूब वायरल हो रहा है. धोनी एक पुलिसवाले के रुप में नज़र आ रहे हैं. लेकिन धोनी पुलिस वाले बनें क्यों ? बताते चलें कि धोनी ने एक एड (विज्ञापन) की शूट के लिए ये नया रुप धारण किया है.


लोगों को काफी पसंद आ रहा है धोनी का नया लुक
धोनी का पुलिस की वर्दी वाला लुक लोगों को काफी पसंद आ रहा है. फैंस धोनी के इस अंदाज को भी बेहद पसंद कर रहे हैं. इसी वजह से ये सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहा है. धोनी के फैंस इसे खूब शेयर कर रहे हैं और इस पर जमकर कमेंट्स भी कर रहे हैं.

बता दें कि, महेंद्र सिंह धोनी भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल भी हैं. धोनी को साल 2011 में भारत सरकार के तरफ से यह उपाधि दी गई है. दरअसल भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने साल 2007 टी20 वर्ल्ड कप में और 2011 वनडे वर्ल्ड कप में भारत को जीत दिलाई है. इसी वजह से धोनी को ये सम्मान दिया गया है.

हाल ही में भारत- न्यूजीलैंड के मैच के लिए भारतीय टीम रांची पहुंची तो हार्दिक पांड्या ने भी धोनी के साथ एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की थी, जिसे भी लोगों ने खूब प्यार दिया था

Related articles

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" facebook="tagDiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" instagram="tagdiv" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ=="]
spot_img

Latest posts