spot_img
Saturday, April 27, 2024
Homeखेलनेपाल में आयोजित इस प्रतियोगिता में भारत ने जीता स्वर्ण पदक, झारखंड...

नेपाल में आयोजित इस प्रतियोगिता में भारत ने जीता स्वर्ण पदक, झारखंड के चंदन बने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

-

झारखंड के खिलाड़ी ना सिर्फ नेशनल लेवल में अपना जलवा बिखेर रहे हैं बल्कि इंटरनेशनल में भी कमाल कर रहे हैं. इस बार राज्य के दिव्यांग खिलाड़ियों ने कीर्तिमान रच डाला है. बता दें कि बीते 19 और 20 फरवरी को भारत और नेपाल पैरा थ्रोबॉल श्रृंखला नेपाल के काठमांडू में आयोजित की गई थी. इस प्रतियोगिता का आयोजन पैरालिंपिक कमेटी ऑफ नेपाल, खेल विभाग द्वारा किया गया था। इसमें भारत के पुरुष दल ने 4-2 और महिला दल ने 4-1 से जीत हासिल की है. इस जीत में झारखंड के खिलाड़ियों की अहम भूमिका रही है.

झारखंड के चंदन लोहरा सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए

Inextlive की रिपोर्ट के मुताबिक एस प्रतियोगिता में भारतीय पुरुष टीम के कप्तान सोमा कुमार व झारखंड के खिलाड़ी मुकेश कंचन, पवन लकड़ा, और चंदन लोहरा ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। चंदन लोहरा सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए हैं।

झारखंड पैरा ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल मेहता ने उम्मीद जताते हुए कहा कि- सरकारी पदाधिकारियों की नजर इन दिव्यांग खिलाडिय़ों की उपलब्धियों पर भी जाएगी और उन्हें उचित मान-सम्मान और प्रोत्साहन दिया जाएगा।

रांची वापस लौटे खिलाड़ी

बता दें कि आज झारखंड के खिलाड़ी राजधानी रांची लौटे हैं. इनके रांची वापसी पर भारतीय पैरा खेल समर्थक एवं भारतीय पैरा थ्रो बॉल के अध्यक्ष अल्बर्ट प्रेम कुमार, सचिव मंजूनाथ, पैरा ओलंपिक एसोसिएशन ऑफ झारखंड के अध्यक्ष राहुल मेहता, झारखंड डिजेबल क्रिकेट एसोसिएशन की सचिव सरिता सिन्हा, झारखंड दिव्यांग पार्टी के अध्यक्ष डॉ शमशेर आलम राही, अनिल उरांव, गोंडा उरांव एवं मिसिर गोंडा के पार्षद नकुल तिर्की, पतरस तिर्की, अंतु तिर्की, विकास कुमार, जगदीश सिंह जग्गू, जेएसएलपीएस गुमला के कर्मी व पदाधिकारियों ने खिलाडिय़ों का स्वागत करते हुए शुभकामनाएं दीं।

Related articles

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" facebook="tagDiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" instagram="tagdiv" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ=="]
spot_img

Latest posts