spot_img
Saturday, May 4, 2024
Homeखेलखेलो इंडिया WOMENS वुशु लीग में झारखंड ने जीते दो कांस्य पदक

खेलो इंडिया WOMENS वुशु लीग में झारखंड ने जीते दो कांस्य पदक

-

झारखंड के युवा लगातार खेल जगत में राज्य का नाम रौशन कर रहे हैं. सभी तरह के खेलों में राज्य के खिलाड़ी राज्य के लिए मेडल लेकर आ रहे हैं. इसी कड़ी में खेलो इंडिया वीमेंस वुशु लीग में झारखंड की दो खिलाड़ियों ने कांस्य पदक जीत कर राज्य का मान बढ़ाया है.

इन दो खिलाड़ियों ने जीते पदक

स्पोर्ट्स झारखंड के अनुसार 24 से 31 मार्च तक जम्मू में खेलो इंडिया वोमेन्स वुशु लीग सब जूनियर नेशनल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था. जिसमें झारखंड के खिलाड़ियों ने कुल दो कांस्य पदक जीते। गौरतलब है कि इस प्रतियोगिता में झारखंड के कुल दस सब जूनियर खिलाड़ी भाग ले रहे थे। झारखंड की ओर से खेलते हुए सपना कुमारी 33 किलो भार वर्ग और सोनका कुमारी 36 किलो भार वर्ग ने कांस्य पदक जीते हैं.

इन विजेता खिलाड़ियों की सफलता पर झारखंड वुशु एसोसिएशन के प्रेसिडेंट डॉ प्रदीप वर्मा सहित चंचल भट्टाचार्य, डॉ कविता सिंह,उदय साहू समेत खेल पदाधिकारीयों ने बधाई दी है

Related articles

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" facebook="tagDiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" instagram="tagdiv" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ=="]
spot_img

Latest posts