spot_img
Friday, May 3, 2024
Homeखेलराष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में झारखंड के अजीत ने जीता कांस्य

राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में झारखंड के अजीत ने जीता कांस्य

-

झारखंड के युवा लगातार अपनी कड़ी मेहनत और लगन से राज्य का नाम रौशन कर रहे है. खासकर खेल जगत में झारखंड के खिलाड़ी अपना परचम लहरा रहे हैं. इसी कड़ी में अंडर-17 सब जूनियर बालक-बालिका राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में झारखंड के पहलवान अंजीत कुमार मुंडा ने कांस्य पदक जीतकर राज्य का मान बढ़ाया है.

55kg भार वर्ग में जीता कांस्य

स्पोर्टस झारखंड के अनुसार उत्तर प्रदेश के नंदिनी नगर, गोंडा में 15 से 18 अप्रैल को सब जूनियर बालक-बालिका राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता के अंतिम दिन झारखंड के पहलवान अंजीत कुमार मुंडा ने 55kg भार वर्ग में झारखंड को कांस्य पदक दिलाया।

बता दें कि इस कुश्ती प्रतियोगिता में झारखंड के पहलवानों ने कुल दो पदक जीते, एक पदक खूशबु तिर्की ने अपने नाम किया.

Related articles

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" facebook="tagDiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" instagram="tagdiv" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ=="]
spot_img

Latest posts