spot_img
Sunday, May 5, 2024
Homeखेलझारखंड की प्रीति लकड़ा ने इस चैंपियनशिप में जीता रजत पदक

झारखंड की प्रीति लकड़ा ने इस चैंपियनशिप में जीता रजत पदक

-

झारखंड की बेटियां दिन-ब-दिन खेल जगत में अपना परचम लहरा रही हैं. हर खेल में आगे बढ़ते हुए राज्य का नाम रौशन कर रही है. इसी क्रम में झारखंड की बेटी प्रीति लकड़ा नें राष्ट्रीय युथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप में राज्य को रजत पदक दिलाया है.

ट्रिपल जंप में जीती रजत पदक

बता दें कि 10 से 12 मार्च तक कर्नाटक के उडुपी में भारतीय एथलेटिक्स संघ नई दिल्ली एवं कर्नाटक एथलेटिक्स संघ द्वारा 18वीं राष्ट्रीय युथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन किया है। खेल विभाग द्वारा संचालित आवासीय बालिका एथलेटिक प्रशिक्षण केंद्र की प्रशिक्षु एथलीट प्रीति लकड़ा ने ट्रिपल जंप में 11.34 मीटर जंप करते हुए का झारखंड को रजत पदक दिलाया है। प्रीति लकड़ा हजारीबाग आवासीय सेंटर की प्रशिक्षु है.

प्रीति की इस उपलब्धि पर खेल निदेशक सरोजनी लकड़ा, भारतीय एथलेटिक्स संघ के कोषाध्यक्ष सह झारखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मधुकान्त पाठक, झारखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव सी डी सिंह, कोषाध्यक्ष आशीष झा, सी. ई. ओ .एस.के. पाण्डेय, झारखंड एथलेटिक्स संघ के उपाध्यक्ष डॉ प्रभात शंकर ,कोच सह साई सैग के प्रभारी बिनोद सिंह, कोच आशू भाटिया, योगेश यादव,वरुण कुमार, प्रभाकर वर्मा, किरण रानी, आलोक मिश्रा,संजय त्रिपाठी, सिकंदर महतो, सुखेर भगत, रविन्द्र मुर्मू, अजीत साहू, फादर रामू, राकेश सिंह, रणवीर सिंह,अजय नायक, सरोज यादव, अरविन्द कुमार,शशांक भूषण सिंह,राज्य तकनीकी समन्वयक अनवर समेत संघ के पदाधिकारियों ने प्रीति लकड़ एवं इनके कोच प्रभात रंजन तिवारी को बधाई दी है.

Related articles

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" facebook="tagDiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" instagram="tagdiv" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ=="]
spot_img

Latest posts