spot_img
Saturday, April 27, 2024
HomeखेलMS Dhoni के साथ हुई करोड़ों की धोखाधड़ी, कैप्टन कूल ने दर्ज...

MS Dhoni के साथ हुई करोड़ों की धोखाधड़ी, कैप्टन कूल ने दर्ज कराई FIR

-

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ करोड़ों की धोखाधड़ी हुई है। धोनी के साथ उनके पूर्व बिजनेस पार्टनर ने 15 करोड़ रुपये की ठगी कर ली है। धोनी ने अरका स्पोर्ट्स एंड मैनेजमेंट लिमिटेड के सौम्य विश्वास और मिहिर दिवाकर के खिलाफ रांची की अदालत में आपराधिक केस दर्ज कराया है।

बताया जा रहा है कि दिवाकर ने एम एस धोनी के साथ विश्व स्तर पर एक क्रिकेट अकादमी स्थापित करने का समझौता किया था। इसके लिए कुछ शर्तें भी रखी गई थी, लेकिन मिहिर दिवाकर ने दिए गए शर्तों का पालन नहीं किया। दिवाकर को अरका स्पोर्ट्स फ्रेंचाइजी शुल्क का भुगतान करना था और लाभ साझा करना था, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। इससे धोनी को काफी नुकसान हुआ है। बताया जा रहा है कि इससे धोनी को 15 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

शर्तों का पालन नहीं करने के बाद धोनी ने अरका स्पोर्ट्स को 15 अगस्त 2021 को नोटिस भेजा था। इसके साथ ही अरका स्पोर्ट्स को दिया गया अधिकार रद्द कर दिया गया था। धोनी ने बिजनेस पार्टनर के खिलाफ कई नोटिस भेजे थे, लेकिन फिर भी इसका कोई फायदा नहीं हुआ। विधि एसोसिएट्स के जरिए एम एस धोनी का प्रतिनिधित्व करने वाले दयानंद सिंह ने इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि अरका स्पोर्ट्स ने उनके साथ धोखाधड़ी किया है। इसके कारण से एमसडी को 15 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

 

Related articles

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" facebook="tagDiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" instagram="tagdiv" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ=="]
spot_img

Latest posts