spot_img
Wednesday, May 1, 2024
Homeखेलझारखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल, इस प्रतियोगिता में 14 मेडलों पर...

झारखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल, इस प्रतियोगिता में 14 मेडलों पर कब्जा कर बढ़ाया राज्य का मान

-

सौजन्य-sportsjharkhand.com

झारखंड के खिलाड़ी हर रोज नया इतिहास रच रहे हैं. खेल जगत में राज्य को अलग पहचान दिलाने में पूरी लगन से लग चुके हैं. इसी कड़ी में राज्य के पुरुष खिलाड़ियों ने ऑल इंडिया इंटर साई एथलेटिलेक्स चैम्पिचैयनशिप में राज्य के नाम मेडलों की बौछार कर दी है. स्पोर्ट्स झारखंड के अनुसार, स्पोर्टस ऑथोरिटी आफ इंडिया नई दिल्ली द्वारा पंजाब के पटियाला में 22 से 24 फरवरी तक ऑल इंडिया इंटर साई एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2023 आयोजित की गई थी. इसमें रांची साई सैग प्रशिक्षण केन्द्र के बालकों और ने शानदार प्रदर्शन किया है. बता दें कि खिलाड़ियों ने 5 स्वर्ण, 4 रजत, 5 कांस्य पदक जीता है।

पदक विजेताओं की सूची-

स्वर्ण पदक
साकेत मिंज (बालक 16 वर्ग)-300 मीटर

समीर उरांव – लंबी कूद (बालक 18 वर्ग)

संदीप कुमार-(अंडर 20) – 100 मी.

विराज तिग्गा (अंडर 20)- ट्रिपल जंप

विशाल बहादुर (पुरूष वर्ग)- ट्रिपल जंप

रजत पदक
आंसू सिंह -(पुरूष वर्ग)100 मी.

विशाल कुमार-(पुरुष वर्ग) लंबी कूद,ट्रिपल जंप

बिराज तिग्गा (अंडर 20) लंबी कूद

कांस्य पदक
साकेत मिंज -(अंडर 16) 100 मी.

समीर उरांव -(अंडर 18)-100 मीटर

संदीप कुमार (बालक 18 वर्ष) – लंबी कूद

आंसू सिंह (पुरूष वर्ग) -ट्रिपल जंप

सूरज पासवान (पुरूष वर्ग) -ट्रिपल जंप

बताते चलें कि बीते 20 से 21 फरवरी तक हुई इसी प्रतियोगिता में बालिकाओं ने भी शानदार प्रदर्शन किया है. बालिकाओं ने राज्य को 8 स्वर्ण ,4 रजत, 3 कांस्य पदक दिलाया है. बालक और बालिका वर्ग मिलाकर रांची साई के खिलाडि़यों ने 13 स्वर्ण, 8 रजत, 8 कांस्य पदक समेत कुल 29 पदक जीता है

Related articles

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" facebook="tagDiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" instagram="tagdiv" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ=="]
spot_img

Latest posts