spot_img
Thursday, May 2, 2024
Homeखेलझारखंड की दो महिला खिलाड़ियों का सीनियर हॉकी टीम के ट्रायल के...

झारखंड की दो महिला खिलाड़ियों का सीनियर हॉकी टीम के ट्रायल के लिए हुआ चयन

-

सौजन्य-inextlive

झारखंड राज्य की महिला खिलाड़ियां प्रतिभा की धनी हैं. राज्य की महिला खिलाड़ियों का चयन लगातार राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए किया जा रहा है.दरअसल साई सेंटर बेंगलुरु में सीनियर भारतीय महिला हॉकी टीम का 12 फरवरी से 26 मार्च तक राष्ट्रीय कैंप चल रहा है। इस कैंप के लिए आयोजित ट्रायल में ही झारखंड की दो हॉकी खिलाड़ियों का चयन हुआ है. बता दें कि इस ट्रायल में सफल होने पर इन खिलाडिय़ों को कैंप किए चयनित कर दिया जाएगा।

कौन हैं दोनों चयनित खिलाड़ियां

बता दें कि इस कैंप के ट्रायल के लिए खिलाड़ी रोपनी कुमारी और अलबेला रानी टोप्पो का चयन किया गया है.

-रोपनी कुमारी सिमडेगा जिला के ठेठईटांगर प्रखंड अंतर्गत तुकुपानी पंचायत के जामबाहर की रहने वाली है और वर्ष 2017 से लगातार झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए कई पदक जीत चुकी है। इस वर्ष गुजरात में आयोजित नेशनल गेम में भी झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व कर चुकी है तथा पिछले माह आंध्रप्रदेश में आयोजित 13वीं हॉकी इंडिया सीनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप 2023 कांस्य पदक विजेता झारखंड टीम के सदस्य थी।

-अलबेला रानी टोप्पो खूंटी जिला के गोविंदपुर गुस्सा टोली की रहने वाली है और 2014 से ही झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए कई पदक जीत चुकी है. गुजरात में आयोजित नेशनल गेम्स के बाद पिछले माह आंध्रप्रदेश में आयोजित 13वीं हॉकी इंडिया सीनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप 2023 कांस्य पदक विजेता झारखंड टीम के सदस्य थी और इस प्रतियोगिता में झारखंड टीम पांच मैच खेली थी, जिसमें से 3 मैचों में अलबेला रानी टोप्पो को बेस्ट प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया था। इसी प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के बदौलत इन्हें इस कैंप के ट्रायल के लिए आमंत्रित किया गया है।

मालूम हो कि इस कैंप में पहले से ही झारखंड की चार महिला हॉकी खिलाड़ी निक्की प्रधान, सलीमा टेटे, संगीता कुमारी, ब्यूटी डुंगडुंग शामिल है

Related articles

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" facebook="tagDiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" instagram="tagdiv" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ=="]
spot_img

Latest posts