spot_img
Sunday, April 28, 2024
Homeदेशझारखंड से अजमेर शरीफ जाने वाली ट्रेन इस दिन रहेगी रद्द, जानें

झारखंड से अजमेर शरीफ जाने वाली ट्रेन इस दिन रहेगी रद्द, जानें

-

झारखंड से अजमेर शरीफ की दरगाह पर जियारत के लिए बड़ी संख्या में लोग जाते हैं और झारखंड के मुरी स्टेशन से होकर अजमेर जाने वाली इस ट्रेन में अच्छी-खासी भीड़ होती है. लेकिन फिलहाल अजमेर शरीफ जाने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. बता दें कि आगामी 24 फरवरी यानी शुक्रवार को यह ट्रेन रद्द रहेगी. दक्षिण पूर्व रेलवे रांची मंडल की ओर से कहा गया कि- पूर्व मध्य रेलवे के धनबाद मंडल के अंतर्गत सलई बनवां, बिल्ली एवं डबरा स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण कुछ ट्रेनों को रद्द किया गया है.

ये ट्रेनें कर दी गयीं हैं कैंसल

-ट्रेन संख्या- 18009 संतरागाछी-अजमेर एक्सप्रेस (वाया मुरी) 24 फरवरी 2023 को रद्द रहेगी.

-ट्रेन संख्या- 18010 अजमेर-संतरागाछी एक्सप्रेस ट्रेन (वाया मुरी) 26 फरवरी 2023 को रद्द रहेगी.

-ट्रेन संख्या- 18631 रांची-चोपन एक्सप्रेस 22 फरवरी 2023, 24 फरवरी 2023, 26 फरवरी 2023 एवं यात्रा प्रारंभ दिनांक 1 मार्च 2023 को रद्द रहेगी.

-ट्रेन संख्या- 18614/18632 चोपन-रांची एक्सप्रेस यात्रा प्रारंभ दिनांक 22 फरवरी 2023 से यात्रा प्रारंभ दिनांक 2 मार्च 2023 तक रद्द रहेगी.

-ट्रेन संख्या- 18613 रांची-चोपन एक्सप्रेस ट्रेन यात्रा प्रारंभ दिनांक 23 फरवरी 2023, यात्रा प्रारंभ दिनांक 25 फरवरी 2023 एवं यात्रा प्रारंभ दिनांक 27 फरवरी 2023 को रद्द रहेगी.

Related articles

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" facebook="tagDiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" instagram="tagdiv" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ=="]
spot_img

Latest posts