spot_img
Thursday, May 2, 2024
Homeझारखंडजल्द रांची के सड़कों में दौड़ेंगी एसी इलेक्ट्रिक सिटी बसें

जल्द रांची के सड़कों में दौड़ेंगी एसी इलेक्ट्रिक सिटी बसें

-

राजधानी रांची के लोगों के लिए अच्छी खबर है. रांची के लोगों को जल्द ही एसी इलेक्ट्रिक सिटी बसों की सौगात मिलने वाली है. राज्य सरकार रांची के लिए 244 इलेक्ट्रिक सिटी बसें खरीदने वाली है. इनमें 200 नॉन एसी डीजल बसें और 24 एसी इलेक्ट्रिक बसें होंगी। सोमवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है।

605 करोड़ रु होंगे खर्च

प्रस्ताव के मुताबिक बसों की खरीद और इसके परिचालन पर कुल 605 करोड़ रु. खर्च होंगे। बता दें बसों के परिचालन के लिए राजधानी रांची में कुल 13 रूट निर्धारित किए गए हैं। इसके लिए रांची नगर निगम क्षेत्र में 200 बस स्टॉप बनाए जाएंगे। हर बस रोज 174 किमी की दूरी तय करेगी।

बता दें इन बसों का संचालन पीपीपी मोड पर किया जाएगा। पीपीपी मोड पर बसों के परिचालन के लिए 3 पक्ष होंगे। रांची नगर निगम रूट तय करेगा और ऑपरेटरों को मिलने वाली राशि उपलब्ध कराएगा। ऑपरेटर-1 बसों का परिचालन करेगा और ड्राइवर मुहैया कराएगा।

Related articles

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" facebook="tagDiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" instagram="tagdiv" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ=="]
spot_img

Latest posts