spot_img
Wednesday, May 8, 2024
Homeझारखंडगर्मी से मिलेगी राहत, इन इलाकों में बारिश होने की संभावना

गर्मी से मिलेगी राहत, इन इलाकों में बारिश होने की संभावना

-

झारखंड में बढ़ती गर्मी और तेज धूप से लोग परेशान है, लेकिन कुछ जिलों को चिलचिलाती धूप और गर्मी से राहत मिल सकती है, मौसम विभाग ने इसको लेकर अनुमान लगाया है।

मौसम विभाग की ओर से बताया गया है की आने वाले 5 दिनों तक झारखंड के उत्तरी, दक्षिणी और मध्यम भाग में हल्की बारिश की संभावना है। इसके कारण तापमान में बढ़ोतरी की संभावना काफी कम हो जाती है। बारिश होने से लोगों को फिलहाल गर्मी से राहत मिलेगी।

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, झारखंड के कई जिलों में आने वाले 5 दिनों (19 मई – 23 मई) में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है। खासकर उत्तर पूर्वी, दक्षिणी और मध्य झारखंड के रांची जिले में बारिश की अधिक संभावना है। इस दौरान हवाओं की गति भी 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है।

तापमान की बात करेंगे तो अगले 5 दिनों के दौरान कोई खास तापमान में बढ़ोतरी नहीं देखने को मिलेगी। लेकिन, पांच दिनों के बाद फिर से 2 से 3 डिग्री तक तापमान में वृद्धि देखने की संभावना है।

मौसम विभाग की चेतावनी
उन्होंने बताया हैं कि अगले दो-तीन दिनों में हीटवेव के होने की संभावना थोड़ी कम है, लेकिन अधिक तापमान के कारण लोगों को आरामहीन अनुभव हो सकता है। आपको बाहर रहने से पहले यह सुनिश्चित करना चाहिए कि आप हाइड्रेटेड रहें। गर्जन के समय आपको पेड़ या खंबे के नीचे खड़े नहीं रहना चाहिए और बिना लाइट लेंस के गर्जन को लेने से बचना चाहिए। अगर आप बाहर हैं, तो सुरक्षित होने के लिए पक्के मकान की शरण लें जिससे आप जानमाल की हानि से बच सकते हैं।

इस दौरान, आपको हाइड्रेशन का विशेष ध्यान रखना चाहिए और 11:00 से 3:00 बजे तक घर से बाहर निकलने से बचें। यदि आप निकलने के लिए मजबूर हैं, तो टोपी और गमछे का उपयोग करके अपने पूरे शरीर को ढंकें।

कहां रहा कितना तापमान
अधिकतम तापमान की बात करें तो 18 मई को बोकारो का अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री, धनबाद 40 डिग्री, देवघर 37.9 डिग्री, गढ़वा 42.1 डिग्री, गिरिडीह 39.1 डिग्री, गोड्डा 34.2 डिग्री, गुमला 40.4 डिग्री, हजारीबाग 39 डिग्री, खूंटी 40.7 डिग्री,लातेहार 39.7 डिग्री, लोहरदगा 39.4 डिग्री, रामगढ़ 41.6 डिग्री, साहिबगंज 32.8 डिग्री, सिमडेगा 40.2 डिग्री,पश्चिम सिंहभूम 42.2 डिग्री, रांची 39.8 डिग्री, जमशेदपुर 42.5 डिग्री व डाल्टनगंज 42.8 रहा.

Related articles

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" facebook="tagDiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" instagram="tagdiv" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ=="]
spot_img

Latest posts