spot_img
Wednesday, May 1, 2024
Homeझारखंडझारखंड: कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव के करीबियों पर ईडी की दबिश, रांची,...

झारखंड: कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव के करीबियों पर ईडी की दबिश, रांची, गोड्डा, दुमका में 12 ठिकानों पर छापे

-

झारखंड में मंगलवार को सुबह की शुरुआत ईडी के छापे की खबर के साथ हुई। ईडी ने आय से अधिक संपत्ति केस में कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव के करीबियों के यहां छापेमारी की है। प्रदीप यादव पोड़ैयाहाट विधानसभा सीट से विधायक हैं।

उनके करीबियों के यहां 12 ठिकानों पर ईडी छापेमारी कर रही है। यह छापेमारी रांची सहित कई दूसरे जिलों में भी चल रही है। गोड्डा, दुमका के कई ठिकानों पर भी अगले सुबह से पहुंचकर एक साथ छापेमारी हो रही है।

बताया जा रहा है कि आयकर विभाग द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर ईडी यह कार्रवाई कर रही है। पहले भी आयकर विभाग ने 4 नवंबर 2022 को कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव और बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह के ठिकानों पर छापेमारी की थी।

उसके बाद आईटी ने प्रदीप यादव के रांची और गोड्डा स्थित आवास और अनूप सिंह के बेरमो और रांची स्थित सरकारी आवास में छापेमारी की थी। तब कांग्रेस ने इसे केंद्र सरकार व बीजेपी द्वारा डराने की कोशिश के तहत की गई कारवाई बताया था।

जानकारी के मुताबिक ईडी, रांची के कई इलाके में ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। ईडी ने पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव के डोरंडा स्थित आवास पर भी छापा मारा। वहीं बरियातू में पूर्व इंजीनियर शिवकुमार सिंह यादव और रातू रोड निवासी नीरज सिंह के यहां भी जारी है। कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव के गोड्डा और रांची स्थित आवास पर छापा जारी है।

Related articles

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" facebook="tagDiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" instagram="tagdiv" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ=="]
spot_img

Latest posts